Garmi Me Tanki Ka Paani Kaise Rakhen Thanda: गर्मी के मौसम में घरों की छत पर रखी पानी की टंकियां तेज धूप की वजह से काफी गर्म हो जाती हैं। ऐसे में उनसे काफी खौलता हुआ पानी आता है। इस पानी से नहाने, कपड़े धोने और रोजमर्रा के कामों को करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाता है। ऐसे में टंकी का पानी दोपहर में बेहद गर्म हो जाता है। आप कुछ आसान और कम खर्च वाले उपायों को अपनाकर पानी की टंकी को गर्म होने से बचा सकते हैं। इससे पानी लंबे समय तक ठंडा बना रहेगा।