फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Quality Check: कहीं आपके घर में भी तो नहीं आ रहा जहरीला पानी ? ऐसे करें चेक

Wed, 14 Jan 2026 04:04 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Water Quality Test: हाल ही में कई शहरों में दूषित पानी पीने से लोगों की मौत तक हो गई है। ऐसे में हम आपको घर पर ही पानी की शुद्धता चेक करने का तरीका बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
कहीं आपके घर में भी तो नहीं आ रहा जहरीला पानी ? ऐसे करें चेक - फोटो : अमर उजाला
How To Check Purity Of Water At Home: हाल के दिनों में देश के कई शहरों से दूषित पानी पीने के कारण लोगों के बीमार पड़ने और मौत तक की खबरें सामने आई हैं। ये स्थिति बेहद चिंताजनक है, क्योंकि पानी जैसी बुनियादी जरूरत ही अब लोगों के लिए जानलेवा बनती जा रही है।

कई इलाकों में सप्लाई होने वाला पानी देखने में तो साफ होता है, लेकिन उसमें बैक्टीरिया, आर्सेनिक, फ्लोराइड और सीसा जैसे खतरनाक तत्व मौजूद होते हैं। लगातार ऐसा पानी पीने से डायरिया, टाइफाइड, पीलिया, किडनी फेलियर और पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

 ऐसे में जरूरी हो जाता है कि लोग खुद सतर्क रहें और घर पर ही पानी की शुद्धता जांचने के आसान तरीके अपनाएं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बिना ज्यादा खर्च किए पानी की गुणवत्ता कैसे जांची जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
कहीं आपके घर में भी तो नहीं आ रहा जहरीला पानी ? ऐसे करें चेक - फोटो : Adobe stock
कैसे करें पहचान....

1. रंग और गंध से पहचानें
 
  • ये पानी के दूषित होने की सबसे बड़ी पहचान है।
  • पानी का पीला-भूरा रंग दूषण का संकेत है।
  • पानी पीने में बदबू आ रही है तो मतलब ये पानी दूषित है।

 
विज्ञापन

3 of 6
कहीं आपके घर में भी तो नहीं आ रहा जहरीला पानी ? ऐसे करें चेक - फोटो : Adobe stock
2. स्वाद परखें
 
  • वैसे तो पानी बेस्वाद होता है लेकिन दूषित होने पर इसकी पहचान की जा सकती है।
  • पानी में यदि कड़वापन है, तो मतलब पानी दूषित है। 
  • अगर पानी में नमकीन का स्वाद आ रहा है तो मतलब ये पानी पीने के योग्य नहीं है। 

 

4 of 6
कहीं आपके घर में भी तो नहीं आ रहा जहरीला पानी ? ऐसे करें चेक - फोटो : Adobe stock
3. बर्तन पर दाग
 
  • सभी घरों में बर्तन नल के पानी से ही धोए जाते हैं।
  • अगर आपके बर्तनों पर सफेद निशान दिखने लगे हैं तो मतलब पानी दूषित है। 
  • बर्तनों और बाल्टी में होने वाले ये दाग साबित करते हैं कि पानी में केमिकल है।

 
विज्ञापन

5 of 6
कहीं आपके घर में भी तो नहीं आ रहा जहरीला पानी ? ऐसे करें चेक - फोटो : Adobe stock
4. उबालकर चेक करें
 
  • पानी की क्वालिटी चेक करने के लिए इसे उबलने रखें।
  • अगर इसमें झाग बन रहा है तो ये पानी दूषित है। 
  • यदि पानी के उबालने पर पानी पर हल्की परत दिख रही है तो ये केमिकल की पहचान है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कहीं आपके घर में भी तो नहीं आ रहा जहरीला पानी ? ऐसे करें चेक - फोटो : Adobe stock
5. वॉटर टेस्ट किट लें
 
  • बाजार में बेहद आसानी से वॉटर टेस्ट किट मिल जाती है। 
  • इसे खरीदकर घर पर ही पानी का टेस्ट करें। 
  • क्वालिटी खराब निकलने पर पानी का सैंपल सरकारी लैब में जांच के लिए भेजें।

डिस्क्लेमर - ये लेख केवल सामान्य जानकारी और जनहित के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी किसी भी प्रकार की चिकित्सीय, वैज्ञानिक या कानूनी सलाह का विकल्प नहीं है। पानी की शुद्धता, स्वास्थ्य जोखिम या बीमारी से संबंधित किसी भी गंभीर समस्या की स्थिति में प्रमाणित विशेषज्ञ, डॉक्टर या अधिकृत लैब से जांच कराना आवश्यक है। लेख में बताए गए घरेलू उपाय प्रारंभिक जांच के लिए हैं, न कि अंतिम निष्कर्ष के लिए। किसी भी निर्णय से पहले स्थानीय प्रशासन, जल विभाग या स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें