फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: नल से कम पानी आ रहा है? तुरंत चेक करें ये चीजें, बिना प्लंबर के हो सकती है ठीक

Fri, 12 Jun 2026 08:08 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Paani Ke Nal Se Paani Kam Aane Par Kya Kare: कई बार अचानक घर में लगे नलों से पानी कम आने लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नल से कम पानी आने पर क्या करें?
विज्ञापन
1 of 5
नल से पानी कम आने पर इसे कैसे ठीक करें? - फोटो : Amar Ujala AI
Water Nal Problem Solution: बाथरूम से लेकर किचन तक में पानी के नल लगे होते हैं जिनमें सप्लाई का पानी आता है और कई नलों में छत पर लगी टंकी से पानी आता है जिससे लोग अपने रोजमर्रा के काम करते हैं।

पर कई बार घर के नलों में अचानक से पानी आना बंद हो जाता है या फिर कई बार पानी एकदम से कम हो जाता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि आप नल से पानी कम आने पर क्या करेंगे जिससे पानी फिर से नॉर्मल आ सके? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं नल से पानी कम आने पर क्या करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
नल से पानी कम आने पर इसे कैसे ठीक करें? - फोटो : Adobe Stock
नल से पानी कम आने पर क्या करें?

पहला तरीका
  • आपने नल के आगे एक जालीदार हिस्सा लगा देखा होगा
  • इसे आप रिंच की मदद से या हाथ से भी खोल सकते हैं
  • कई बार टंकी से या जमीन के पानी से आने वाली मिट्टी या रेत के कण इस जाली में फंस जाते हैं
  • इससे नल से पानी आना धीरे-धीरे कम हो जाता है, इसलिए इस जाली को साफ कर लें
  • समय-समय पर इस जाली को खोलकर आप साफ कर सकते हैं, ताकि पानी आता रहे
विज्ञापन

3 of 5
नल से पानी कम आने पर इसे कैसे ठीक करें? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
  • आपको सप्लाई वॉल्व की जांच करनी है
  • टंकी से जो पानी नीचे नलों में पाइप द्वारा आ रहा है, वहां पर एक वॉल्व लगाया जाता है
  • चेक करें कि कहीं ये वॉल्व आधा तो नहीं खुला है
  • अगर ये आधार खुला होता है, तो भी पानी कम आता है
  • इसलिए इस वॉल्व को पूरा खोल लें

4 of 5
नल से पानी कम आने पर इसे कैसे ठीक करें? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा तरीका
  • अगर आपकी पाइपलाइन में एयर यानी हवा भर जाती है या
  • फिर सप्लाई के पानी से मिट्टी या कचला चल गया है तो फिर नलों में पानी कम आ सकता है या बंद हो सकता है
  • इसलिए ये सुनिश्चित करें कि टंकी में गंदगी न हो
  • समय-समय पर टंकी को साफ करते रहें ताकि, नलों के पाइपों में गंदगी न जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नल से पानी कम आने पर इसे कैसे ठीक करें? - फोटो : AI Generated
  • पाइप के लीकेज होने के कारण भी नलों में पानी कम आ सकता है
  • कई बार समय के साथ पाइप लीक हो जाते हैं या
  • कहीं दीवार पर ड्रील करने पर अगर पानी का पाइप है, तो उसमें छेद हो सकता है
  • इससे पानी कम आ सकता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें