How To Improve CIBIL Score Fast: आज के समय में जब भी हम बैंक से होम लोन, कार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं, तो बैंक सबसे पहले हमारा सिबिल स्कोर चेक करता है। सिबिल स्कोर 300 से 900 के बीच एक 3-अंकों की संख्या होती है, जो हमारी वित्तीय साख और कर्ज चुकाने की क्षमता को दर्शाती है।
अगर आपका सिबिल स्कोर 750 या उससे अधिक है, तो बैंक आपको आसानी से और कम ब्याज दर पर लोन दे देते हैं। मगर अनजाने में की गई कुछ छोटी-छोटी गलतियां आपके क्रेडिट स्कोर को तेजी से खराब सकती हैं। आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं कि सिबिल स्कोर सुधारते समय किन 3 गलतियों से बचना चाहिए।