Visa Free Entry Countries For Indians: देश में पर्यटन का लुत्फ उठाने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है। ये लोग अक्सर देश या विदेश में किसी अच्छी जगह पर घूमने की प्लानिंग बनाते रहते हैं। देश दुनिया के लोकप्रिय स्थानों पर घूमने पर हमें विभिन्न संस्कृतियों के लोगों से परिचय करने का मौका मिलता है। हालांकि, घूमने फिरने में पैसों का काफी ज्यादा खर्चा होता है। अगर आप देश में ही घूमना चाहते हैं तो यह आपके लिए थोड़ा किफायती साबित हो सकता है।
वहीं अंतर्राष्ट्रीय ट्रिप कई बार काफी महंगा होता है। इसमें फ्लाइट के खर्च के साथ आप जिस देश में घूमने के लिए जा रहे हैं वहां का वीजा भी लेना होता है। वीजा लेने के लिए आपको अतिरिक्त फीस देनी पड़ती है। वहीं आज हम आपको दुनिया के उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भारतीय लोग वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -