फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2026: वैलेंटाइन गिफ्ट के नाम पर कहीं मिल न जाए धोखा, साइबर फ्रॉड से बचने के 5 सबसे आसान तरीके

Mon, 09 Feb 2026 12:20 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Valentine Week Cyber Security: वैलेंटाइन वीक में साइबर अपराधी अलर्ट मोड पर रहते हैं। ऐसे में इनसे बचने के लिए आप कुछ टिप्स फॉलो अवश्य करें।
विज्ञापन
1 of 6
साइबर फ्रॉड से बचने के 5 सबसे आसान तरीके - फोटो : Adobe stock
Cyber Crime Safety Tips In Valentine Day:  वैलेंटाइन वीक में प्यार और रोमांस के इस मौके का फायदा उठाकर कई ठग ऑनलाइन धोखाधड़ी कर सकते हैं। खासकर वैलेंटाइन वीक की सेल, ऑनलाइन गिफ्ट, डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साइबर फ्रॉड के मामलों में वृद्धि देखी जाती है।

कई बार फर्जी वेबसाइट्स और फर्जी ऑर्फस जैसी लिंक के माध्यम से आपके बैंक और पर्सनल डाटा तक पहुंचने की कोशिश की जाती है। ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी है। अगर आप थोड़ी सी समझदारी और सही उपाय अपनाते हैं, तो वैलेंटाइन वीक में साइबर धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान लेकिन असरदार टिप्स बताएंगे, जिनको फॉलो करके आप अपने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
साइबर फ्रॉड से बचने के 5 सबसे आसान तरीके - फोटो : Adobe Stock
 रोमांटिक ऑफर्स से बचें
 
  • वैलेंटाइन वीक के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग और रोमांटिक ऑफर्स का फायदा उठाकर साइबर अपराधी सक्रिय हो जाते हैं। 
  • सबसे पहले जरूरी है कि आप ऑनलाइन सेल और ऑफर्स में सतर्क रहें। 
  • हमेशा सिर्फ भरोसेमंद वेबसाइट्स और ऐप्स से ही खरीदारी करें और किसी भी संदिग्ध या अनजानी साइट से दूर रहें।

 
विज्ञापन

3 of 6
साइबर फ्रॉड से बचने के 5 सबसे आसान तरीके - फोटो : अमर उजाला
फिशिंग से बचना जरूरी
 
  • फिशिंग ईमेल और लिंक से बचाव करना बेहद जरूरी है। 
  • साइबर अपराधी अक्सर फर्जी ईमेल या मैसेज के जरिए यूजर को किसी नकली वेबसाइट पर ले जाते हैं। 
  • इसलिए किसी भी अनजाने लिंक पर क्लिक न करें और ईमेल में दिए गए संदिग्ध अटैचमेंट्स को न खोलें।

 

4 of 6
साइबर फ्रॉड से बचने के 5 सबसे आसान तरीके - फोटो : Adobe stock
डेटिंग एप्स से रहें सावधान
 
  • डेटिंग ऐप्स पर भी सतर्क रहना आवश्यक है। 
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे फोन नंबर, बैंक डिटेल, घर का पता या पासवर्ड कभी भी साझा न करें। 
  • यह जानकारी गलत हाथों में पड़ सकती है और धोखाधड़ी का कारण बन सकती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
साइबर फ्रॉड से बचने के 5 सबसे आसान तरीके - फोटो : FREEPIK
पासवर्ड को रखें मजबूत
 
  • अपने ऑनलाइन अकाउंट्स को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रॉन्ग पासवर्ड का उपयोग करें।
  •  जहां संभव हो, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करें। 
  • इससे कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति आपके अकाउंट तक नहीं पहुंच पाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साइबर फ्रॉड से बचने के 5 सबसे आसान तरीके - फोटो : FREEPIK
सार्वजनिक वाई-फाई से रहें दूर
 
  • सार्वजनिक वाई-फाई का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। 
  • पब्लिक वाई-फाई से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कभी न करें, हमेशा सुरक्षित नेटवर्क का इस्तेमाल करें। 
  • अपने डिवाइस में एंटीवायरस और सिक्योरिटी ऐप्स अपडेट रखें ताकि वायरस या मैलवेयर से सुरक्षा बनी रहे।

ये सावधानी भी बरतें.....

अपने बैंक स्टेटमेंट और क्रेडिट कार्ड एक्टिविटी को नियमित रूप से चेक करें। किसी भी अनजान ट्रांजैक्शन या संदिग्ध गतिविधि को तुरंत बैंक या संबंधित प्लेटफॉर्म को रिपोर्ट करें।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें