फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हरिद्वार-मसूरी घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग तो ठहरें! निकलने से पहले जरूर चेक कर लें मौसम

Tue, 21 Jul 2026 04:37 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Heavy Rainfall Weather Warning: उत्तराखंड के कई पर्यटक स्थलों पर इन दिनों या तो बाढ़ का पानी अपनी उफान पर है या मौसम विभाग ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है। ऐसे में अगर आप हाल के दिनों में उत्तराखंड के किसी भी जगह पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड पर्यटन गाइडलाइंस - फोटो : AI
Uttarakhand Travel Advisory: अगर आप इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों जैसे हरिद्वार, ऋषिकेश या मसूरी घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए यह बेहद जरूरी खबर है। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं।

इस समय बिना मौसम का हाल जाने और बिना तैयारी के घर से निकलना आपके और आपके परिवार के लिए भारी मुसीबत खड़ी कर सकता है। बता दें कि भूस्खलन की वजह से यमुनोत्री हाईवे बंद कर दिया गया है, साथ ही मसूरी-दून मार्ग बंद किया गया था, लेकिन फिलहाल हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। ऐसे में अगर आप भी उत्तराखंड के किसी भी पर्यटन स्थल पर निकलने की योजना बना रहे हैं तो पहले वहां के रास्तों से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जरूर चेक करें।
विज्ञापन

2 of 5
फ्लड अलर्ट और भूस्खलन से रास्ते हुए बंद - फोटो : Freepik
फ्लड अलर्ट और भूस्खलन से रास्ते हुए बंद
  • उत्तराखंड सरकार और मौसम विभाग ने राज्य के कई संवेदनशील इलाकों में भारी बारिश को देखते हुए फ्लड अलर्ट (बाढ़ की चेतावनी) जारी किया है।
  • पहाड़ों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से कई मुख्य मार्गों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे मसूरी और आस-पास के पहाड़ी रास्तों को एहतियातन बंद कर दिया गया है। 
  • यात्रा पर निकलने से पहले स्थानीय प्रशासन की ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक कर लें।
     
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मलबा, हरिद्वार में बाढ़ जैसे हालात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार में बढ़े जलस्तर के कारण स्कूल बंद
  • मैदानी इलाके हरिद्वार की बात करें तो वहां गंगा नदी और अन्य बरसाती नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका जताई गई है।
  • सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। 
  • घाटों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी पानी के तेज बहाव से दूर रहने और सतर्कता बरतने की सख्त हिदायत दी गई है।

4 of 5
चारधाम और पहाड़ी रास्तों पर सफर से बचें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चारधाम और पहाड़ी रास्तों पर सफर से बचें
  • अगर आप मसूरी से आगे या चारधाम रूट की तरफ जाने का मन बना रहे हैं, तो फिलहाल कुछ दिनों के लिए अपनी योजना को टाल देना ही समझदारी होगी।
  • बारिश के मौसम में पहाड़ी सड़कों पर अचानक चट्टानें गिरने और सड़कें धंसने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
  • प्रशासन ने केवल बेहद जरूरी काम होने पर ही लोगों को पहाड़ी रास्तों पर सफर करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यात्रियों के लिए जरूरी सरकारी गाइडलाइंस - फोटो : Adobe Stock
यात्रियों के लिए जरूरी सरकारी गाइडलाइंस
  • उत्तराखंड सरकार ने सभी पर्यटकों से अपील की है कि वे राज्य के आधिकारिक आपदा प्रबंधन पोर्टल और सोशल मीडिया हैंडल्स पर दी जा रही लाइव अपडेट्स पर नजर रखें।
  • अपने मोबाइल में 'उत्तराखंड वेदर ऐप' जरूर डाउनलोड करें और होटल की बुकिंग कन्फर्म होने के बाद ही आगे बढ़ें।
  • किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत राज्य आपदा कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 1070 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें