Free LPG Gas Cylinder: आज की इस बढ़ती महंगाई का बड़ा प्रभाव गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के ऊपर पड़ रहा है। ऐसे में जनता को इससे राहत देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई सकारात्मक कदम उठा रही हैं। इसी दिशा में उत्तराखंड सरकार ने एक खास पहल की है। सरकार राशन कार्ड धारकों को हर साल 3 मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ देने जा रही है। ऐसे में उत्तराखंड में रहने वाले लोगों के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है। बढ़ती महंगाई के दौर में सरकार के इस कदम से लोगों को काफी राहत मिलने वाली है। उत्तराखंड सरकार ने बताया है कि अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को सालाना 3 एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त में दिए जाएंगे। हालांकि, इनमें कुछ नियम और शर्तें भी हैं, जिनका पालन लाभार्थी को करना जरूरी है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -