Indian Railway UTS App: देश में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। ट्रेनों में सफर करने के लिए आपको टिकट खरीदना जरूरी है। देश में ऐसे कई यात्री हैं, जो ट्रेनों में अनारक्षित टिकटों पर यात्रा करते हैं। गौरतलब बात है कि अनारक्षित टिकटों को खरीदने के लिए यात्रियों को काफी देर तक लाइन में लगना पड़ता है। कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि टिकट खरीदने की जल्दी में ट्रेन भी छूट जाती है।
यात्रियों की इसी समस्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यूटीएस (UTS) एप जारी कर रखा है। इस एप का इस्तेमाल करके आप आसानी से अनारक्षित डिजिटल टिकटों को खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप इस एप की मदद से प्लेटफार्म टिकट को भी खरीद सकते हैं। इस एप का इस्तेमाल करने के बाद आपको स्टेशनों पर टिकट खरीदने के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -