Microwave Safe Utensils Guide: आजकल लगभग हर रसोई में खाना गर्म करने या पकाने के लिए माइक्रोवेव का इस्तेमाल आम बात हो गई है। जल्दबाजी में लोग अक्सर किसी भी बर्तन में खाना रखकर माइक्रोवेव में चला देते हैं, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। गलत बर्तनों का इस्तेमाल करने से न केवल भोजन जहरीला हो सकता है, बल्कि माइक्रोवेव में आग लगने या ब्लास्ट होने का जोखिम भी रहता है।
अधिकतर लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि कौन-सा बर्तन माइक्रोवेव सुरक्षित है और कौन-सा नहीं। आइए इस लेख में बेहद आसान भाषा में समझते हैं कि माइक्रोवेव में किन बर्तनों का उपयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए।