यूपीआई ने भारत के डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव लाया है। यूपीआई को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित किया जा रहा है। आज के समय में देश में हर रोज करोड़ों की संख्या में इस प्लेटफॉर्म के जरिए डिजिटल लेन-देन को अंजाम दिया जा रहा है। यूपीआई ने डिजिटल लेन-देन को अधिक सरल और सुविधाजनक बनाया है। इसी वजह से देश में बड़े पैमाने पर और बहुत कम समय में लोगों ने इस पेमेंट सिस्टम को अपनाया है। आप विभिन्न एप्लिकेशन पर यूपीआई की मदद से किसी के खाते में आसानी से पेमेंट भेज सकते हैं। यही नहीं, यूपीआई का उपयोग बिल भुगतान, रिचार्ज, ऑनलाइन शॉपिंग, और यहां तक कि छोटे लेन-देन में भी किया जा रहा है। इसके अलावा इसने डिजिटल इंडिया अभियान को भी सशक्त बनाने में एक बड़ी भूमिका निभाई है।