आज के समय में UPI से भुगतान करना रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। चाहे दुकान पर पेमेंट करना हो, ऑनलाइन खरीदारी करनी हो या किसी व्यक्ति को पैसे भेजने हों, कुछ सेकंड में ट्रांजैक्शन हो जाती है और कैश की तो टेंशन लगभग खत्म ही हो गई है।
पर इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि UPI की सुविधा के साथ साइबर ठगी का खतरा भी रहता है। ऐसे में पेमेंट करते समय कुछ गलतियों से बचना बेहद जरूरी है जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं। चलिए जानते हैं यूपीआई से पेमेंट करते समय किन गलतियों को करने से बचना चाहिए...