UPI Payment: अगर ऐसा कहा जाए कि आज के समय में लगभग सभी कामों को करने का तरीका बदल चुका है और लगातार बदलता जा रहा है, तो शायद इसमें दो राय न हो। उदाहरण के लिए अगर आप देखेंगे तो बैंकिंग क्षेत्र में काफी बड़ा बदलाव आया है। जहां पर आपको पहले हर एक छोटे-बड़े काम के लिए बैंक ही जाना पड़ता था, तो वहीं अब ज्यादातर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। जैसे- किसी को पैसे ट्रांसफर करने हो और अब तो यूपीआई के जरिए चुटकियों में आप किसी को भी पैसे भेज सकते हैं। इन सबके बीच अब यूपीआई के जरिए बोलकर भी भूगतान किया जा सकेगा। जी हां, ऐसा होने जा रहा है। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...