फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीआई से पैसे भेजते समय गलत व्यक्ति को भेज दिया अमाउंट, तो क्या करें? यहां जानें

Fri, 25 Sep 2026 04:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

UPI Money Transfer: यूपीआई से जल्दबाजी में गलत व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर हो जाएं तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में तुरंत अपने बैंक को और यूपीआई एप पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए, ताकि रकम वापस पाने की प्रक्रिया शुरू हो सके।
विज्ञापन
1 of 5
UPI से गलत अकाउंट में पैसे जाने पर क्या करें? - फोटो : Amar Ujala AI
आज के समय में यूपीआई से पैसे भेजना बेहद आसान हो गया है। मोबाइल नंबर, यूपीआई आईडी या क्यूआर कोड के जरिए कुछ ही सेकंड में भुगतान हो जाता है। लेकिन इसी जल्दबाजी में कई बार गलत व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं।

ऐसे में लोग परेशान होने लगते हैं कि उनके पैसे चले गए और अब वापस कैसे मिलेंगे आदि। इसलिए जान लें कि अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है तो जान लें ऐसे में आपको क्या ऐसा करना चाहिए जिससे आपके पैसे आपको वापस मिल सके। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
UPI से गलत अकाउंट में पैसे जाने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
गलत बैंक खाते में पैसे जाने पर क्या करें?

सबसे पहल तुरंत बैंक को दें जानकारी
  • गलत यूपीआई ट्रांजेक्शन होने पर सबसे पहले अपने बैंक से संपर्क करें
  • बैंक के कस्टमर केयर, मोबाइल बैंकिंग एप या शाखा के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है
  • शिकायत करते समय यूपीआई ट्रांजेक्शन की तारीख, रकम, ट्रांजेक्शन आईडी और जिस यूपीआई आईडी या खाते में पैसे गए हैं, उसकी जानकारी रखें
विज्ञापन

3 of 5
UPI से गलत अकाउंट में पैसे जाने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
यूपीआई एप में भी शिकायत करें
  • जिस यूपीआई एप से आपने भुगतान किया है, उसमें ट्रांजेक्शन हिस्ट्री खोलकर संबंधित भुगतान को चुनें
  • ऐप में उपलब्ध शिकायत या रिपोर्ट इश्यू विकल्प के जरिए समस्या दर्ज की जा सकती है
  • यहां पर आप बता सकते हैं कि आपका पेमेंट गलत अकाउंट में हुआ है

4 of 5
UPI से गलत अकाउंट में पैसे जाने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
क्या पैसे वापस मिल सकते हैं?
  • गलत खाते में भेजे गए पैसे की वापसी अपने आप हर मामले में नहीं होती
  • बैंक शिकायत के आधार पर संबंधित बैंकिंग प्रक्रिया के जरिए रकम वापस कराने की कोशिश करता है
  • इसलिए शिकायत जितनी जल्दी दर्ज कराई जाए, उतना बेहतर है
  • बैंक से शिकायत का नंबर या संदर्भ संख्या जरूर लें और उसका रिकॉर्ड सुरक्षित रखें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UPI से गलत अकाउंट में पैसे जाने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
गलत यूपीआई या अकाउंट में पैसे जाने पर क्या न करें?
  • ऐसी स्थिति में खुद से किसी अनजान व्यक्ति को बार-बार कॉल या धमकी देने से बचें
  • अपने बैंक को पूरी जानकारी दें और शिकायत की स्थिति पर लगातार नजर रखें
  • सबसे जरूरी बात यह है कि यूपीआई पिन किसी व्यक्ति को न बताएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें