फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO Rule: PF क्लेम से पहले अपडेट करें प्रोफाइल फोटो, वरना पैसे निकालने में आ सकती है दिक्कत; तरीका जानें

Wed, 15 Jul 2026 04:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PF Account Mein Profile Photo Kaise Update Karein: क्या आपने अपने पीएफ खाते में प्रोफाइल फोटो अपडेट करवाई है? अगर नहीं, तो इस काम को तुरंत करवा लें। वरना आपको पीएफ खाते से पैसे निकालने में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
PF खाते में प्रोफाइल फोटो कैसे अपडेट करें? - फोटो : Amar Ujala AI
PF Profile Photo Update Process: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने हाल ही में अपने पीएफ पोर्टल को अपडेट किया है। साथ ही कई नए नियम भी लाग किए हैं जिनका पालन करना सभी के लिए जरूरी है।

इसी क्रम में क्या आप ये जानते हैं कि आपको अपने पीएफ खाते में प्रोफाइल फोटो अपडेट करवानी जरूरी होता है? शायद नहीं, लेकिन अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपको पीएफ खाते से पैसे निकालते समय दिक्कतें हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपने पीएफ खाते में प्रोफाइल फोटो अपडेट कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
PF खाते में प्रोफाइल फोटो कैसे अपडेट करें? - फोटो : ANI
क्यों जरूरी है प्रोफाइल फोटो अपडेट करवाना?
  • दरअसल, हमारे पीएफ खाते में प्रोफाइल फोटो का एक ऑप्शन है
  • पर लोग इसे अपडेट करना जरूरी नहीं समझते हैं
  • पर आपको अपने पीएफ खाते में प्रोफाइल फोटो को अपडेट कर लेना चाहिए
विज्ञापन

3 of 5
PF खाते में प्रोफाइल फोटो कैसे अपडेट करें? - फोटो : AdobeStock
  • ऐसा इसलिए जरूरी है कि अगर आप अपनी प्रोफाइल फोटो को अपडेट नहीं करते हैं तो आप का ई-नॉमिनेशन पूरा नहीं हो पाएगा
  • फिर जब ई-नॉमिनेशन पूरा नहीं हो पाएगा तो आप अपने पीएफ खाते से पैसे नहीं निकाल पाएंगे
  • इसलिए समय रहते अपने पीएफ खाते में प्रोफाइल फोटो अपडेट करवा लें, ताकि क्लेम में कोई दिक्कत न हो

4 of 5
PF खाते में प्रोफाइल फोटो कैसे अपडेट करें? - फोटो : Adobe Stock
कैसे अपडेट करें प्रोफाइल फोटो?

पहला स्टेप
  • सबसे पहले आपको ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है
  • फिर यहां पर आपको यूएएन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना है
  • इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करके लॉगिन कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PF खाते में प्रोफाइल फोटो कैसे अपडेट करें? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • फिर आपको View सेक्शन में  जाकर Profile वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • अब Change Photo वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और जो फोटो अपलोड करनी है वो अपलोड करें
  • इसके बाद सेव पर क्लिक करें और फिर फोटो अपडेट हो जाती है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें