Up Vivah Anudan Yojana: केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकारें भी अपने-अपने प्रदेश की जनता के लिए कई तरह की महत्वकांक्षी योजनाओं को चला रही है। जैसे- उत्तर प्रदेश में बेटियों के लिए विवाह अनुदान योजना को चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को बेटी की शादी के लिए एक निश्चित धनराशि दी जाती है। साल 2016-17 में शुरु हुई इस योजना का लाभ मौजूदा समय में काफी संख्या में लोग ले रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद करना है। तो चलिए जानते हैं कि इस योजना में कौन आवेदन कर सकता है? लाभ कितना मिलता है और कैसे आवेदन कर सकते हैं? आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...