UP Tubewell Connection Yojana: किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार की एक बेहद ही खास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम उत्तर प्रदेश प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन योजना है। स्कीम के तहत उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के खेतों में ट्यूबवेल लगा रही है। देश में आज भी ऐसे किसानों की संख्या काफी ज्यादा है, जो ईंधन पर चलने वाले ट्यूबवेल का उपयोग करते हैं। ऐसे में सिंचाई करते समय किसानों का काफी ज्यादा पैसा पेट्रोल और डीजल को खरीदने में व्यय हो जाता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन योजना की शुरुआत की है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं -