Lakhpati Didi Yojana Update: आज वित्त मंत्री अपना 9वां बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने लखपति दीदी योजना के बारे में बड़ा एलान किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन
1 of 6
बजट में लखपति दीदी कार्यक्रम को लेकर सरकार का बड़ा एलान
- फोटो : अमर उजाला
Women Empowerment Scheme In Budget: आज बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर एक बड़ा एलान किया। सरकार की महत्वाकांक्षी लखपति दीदी योजना को और विस्तार देने की घोषणा की गई है, जिससे देशभर की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी सालाना आय को बढ़ाना है।
बजट में ये साफ किया गया कि लखपति दीदी कार्यक्रम के तहत अब महिलाओं को सिर्फ प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि उनके उत्पादों को बेचने के लिए देशभर में और अधिक रिटेल आउटलेट भी खोले जाएंगे। इससे महिलाओं को बाजार से जोड़ने, स्थायी आय के साधन बनाने और उद्यमिता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। सरकार का यह कदम ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के लिए नए अवसर खोलेगा।
विज्ञापन
2 of 6
बजट में लखपति दीदी कार्यक्रम को लेकर सरकार का बड़ा एलान
- फोटो : AdobeStock
क्या है लखपति दीदी योजना?
अब जान लेते हैं कि आखिर ये योजना है क्या ? तो आपको बता दें कि लखपति दीदी योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन
3 of 6
बजट में लखपति दीदी कार्यक्रम को लेकर सरकार का बड़ा एलान
- फोटो : AdobeStock
उपलब्ध कराया जा रहा इतना लोन
इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को 5 लाख तक का ब्याजमुक्त लोन उपलब्ध कराया जा रहा है सरकार स्कीम के अंतर्गत मिलने वाले लोन पर ब्याज सब्सिडी देती है, जिससे लाभार्थियों पर वास्तविक ब्याज का बोझ नहीं पड़ता है।
4 of 6
बजट में लखपति दीदी कार्यक्रम को लेकर सरकार का बड़ा एलान
- फोटो : AdobeStock
इन क्षेत्रों में किया जाता है फोकस
ये योजना खासतौर पर ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार, छोटे व्यवसाय और उद्यमिता के अवसर देने पर केंद्रित है।
इसमें खेती से जुड़े काम, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग, सिलाई-कढ़ाई, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल और रिटेल जैसे क्षेत्रों पर फोकस किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
बजट में लखपति दीदी कार्यक्रम को लेकर सरकार का बड़ा एलान
- फोटो : AdobeStock