Regular UPI vs UPI Lite Differences: आज के समय में डिजिटल भुगतान यानी ऑनलाइन पेमेंट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा बन चुका है। सड़क के छोटे दुकानदार से लेकर बड़े मॉल तक, हर कोई क्यूआर कोड के जरिए पैसे लेना पसंद करता है। हालांकि, कई बार बैंक सर्वर डाउन होने या तकनीकी कारणों से सामान्य यूपीआई पेमेंट फेल हो जाते हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है।
इस समस्या का समाधान करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने 'यूपीआई लाइट' की शुरुआत की है। आइए इस लेख में समझते हैं कि यूपीआई लाइट सामान्य यूपीआई से कैसे अलग है।