Piped Natural Gas: आजकल हमारे घरों के रसोईघर से लेकर बड़े-बड़े कारखानों और गाड़ियों तक में गैस का इस्तेमाल बेहद आम हो चुका है। जब भी हम रसोई गैस या ईंधन की बात करते हैं, तो अक्सर LNG, LPG और PNG जैसे नाम सुनने को मिलते हैं। आम इंसान इन तीनों के वैज्ञानिक नामों और अलग-अलग अक्षरों में उलझकर कंफ्यूज हो जाता है।
देखा जाए तो सामान्यतौर पर LPG और PNG के बारे में तो बहुत से लोग पहले से जानते हैं, मगर देश में जबसे LNG ट्रेन चलना शुरू हुई है, तब से लोगों को इन तीनों को लेकर कई सवाल हैं।
हालांकि, ये तीनों ही ईंधन के रूप में काम आती हैं, लेकिन इनकी बनावट, सप्लाई के तरीके और उपयोग में बहुत बड़ा अंतर होता है। आइए इस लेख में इसी भ्रम को दूर करते हैं और बेहद सरल भाषा में समझते हैं कि इन तीनों गैसों में क्या अंतर है।