Can We Hoist Tricolor At Night? हर साल 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का पावन अवसर पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का पावन अवसर पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सरकारी दफ्तरों, स्कूलों, कॉलेजों और आवासीय सोसाइटियों में राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण किया जाता है। लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि 15 अगस्त के दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराने या ध्वजारोहण का कोई कानूनी रूप से तय समय क्या है।
बता दें कि वैसे तो कानूनी तौर पर इसके लिए कोई विशेष समय निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन परंपराओं के अनुसार इसे सुबह के समय ही किया जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं कि 15 अगस्त को ध्वजारोहण करने का सही नियम क्या है।