फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waiting Train Ticket: विंडो से ली गई ट्रेन टिकट नहीं हुई कंफर्म, क्या चार्ट बनने के बाद करवा सकते है कैंसिल?

Sat, 16 May 2026 12:32 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cancel Ticket After Chart Prepared: काउंटर टिकट से अगर कोई वेटिंग टिकट लेता है तो उसके मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि अगर चार्ट बनने तक टिकट नहीं कंफर्म हुआ तो टिकट कैसे कैंसिल होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय रेलवे में काउंटर से टिकट बुक को कैसे कैंसिल करें - फोटो : AI
Counter Waiting Ticket Cancellation: भारतीय रेलवे में लगभग 12%  रिजर्वेशन का टिकट काउंटर से बुक होता है। अक्सर यात्रियों के मन में यह सवाल रहता है कि अगर रेलवे काउंटर (विंडो) से ली गई वेटिंग टिकट चार्ट बनने के बाद भी कंफर्म नहीं हुई, तो क्या उसे कैंसिल कराया जा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

नियमों के अनुसार, काउंटर से खरीदी गई वेटिंग टिकट ऑनलाइन वेटिंग टिकट के जैसे ऑटोमैटिक कैंसिल नहीं होती है। चार्ट बनने के बाद भी आपको खुद से इसे कैंसिल कराना होता है, लेकिन इसके कुछ नियम और शर्तें है, जिसका पालन करना जरूरी है। अगर टिकट वेटिंग ही रह जाती है, तो आप उस पर यात्रा नहीं कर सकते, लेकिन सही समय सीमा के भीतर टिकट जमा करके अपना पैसा वापस पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें - फोटो : Amar Ujala
चार्ट बनने के बाद कैंसिलेशन के मुख्य नियम
  • चार्ट बनने के बाद और ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से 30 मिनट पहले तक काउंटर टिकट को कैंसिल कराया जा सकता है।
  • अगर टिकट कंफर्म नहीं है तो कैंसिल होने पर प्रति यात्री केवल न्यूनतम शुल्क (लगभग ₹60) ही काटा जाता है।
  • अच्छी बात यह है कि आप स्लिपर या एसी की भी कोच के वेटिंग टिकट को काउंटर से कैंसिल कराते हैं तो सिर्फ 60 रुपये ही कटते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
विंडो टिकट और ऑनलाइन टिकट में अंतर
  • अगर ऑनलाइन वेटिंग टिकट चार्ट बनने तक कंफर्म नहीं होती, तो वह अपने आप कैंसिल हो जाती है और पैसा खाते में आ जाता है।
  • चार्ट बनने के बाद भी अगर काउंटर टिकट वेटिंग लिस्ट (WL) में है, तो इसे वैध मानकर स्लीपर या एसी कोच में सफर करने की अनुमति नहीं होती है।
  • ध्यान रखें विंडो से ली गई टिकट कभी खुद कैंसिल नहीं होती, इसके रिफंड के लिए आपको खुद प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है।

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
रिफंड पाने की पूरी प्रक्रिया
  • अपनी मूल पेपर टिकट लेकर किसी भी नजदीकी रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर जाएं।
  • अगर आपने नकद भुगतान किया था, तो आपको तुरंत नकद रिफंड मिल जाएगा, डिजिटल पेमेंट होने पर पैसा वापस आने में कुछ दिन लग सकते हैं।
  • काउंटर क्लर्क आपकी टिकट की स्थिति को सिस्टम में चेक करेगा और चार्टिंग स्टेटस के आधार पर रिफंड की गणना करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
यात्रियों के लिए कुछ जरूरी सावधानियां
  • ट्रेन छूटने के बाद काउंटर वेटिंग टिकट पर रिफंड मिलना बेहद मुश्किल या असंभव हो जाता है, इसलिए समय का खास ध्यान रखें।
  • किसी भी प्रकार के भ्रम या नियमों में बदलाव की जानकारी के लिए रेलवे के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें।
  • अगर मुख्य रिजर्वेशन काउंटर बंद हो चुका है, तो स्टेशन के 'करंट टिकट काउंटर' पर जाकर भी इसे कैंसिल कराया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें