e Aadhaar Card Download Website: अगर आपको अपनी पहचान बतानी है, कोई सरकारी या गैर-सरकारी कम करवाना है, बैंक में खाता खुलवाना है, लोन लेना है आदि। ऐसे में आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। अगर आप भारत के नागरिक हैं तो आपके पास ये जरूर होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को इसे जारी किया जाता है।
इसमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं। जिस तरह से आपका आधार कार्ड होता है, ठीक वैसे ही ई-आधार कार्ड भी होता है जो आज के इस दौर में काफी जरूरी और उपयोगी भी है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपने ई-आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ई-आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका...