फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tyre Number: गाड़ी के टायरों पर लिखे इन नंबरों का क्या होता है मतलब? यहां समझें पूरा कोड

Fri, 24 Jul 2026 04:06 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Read Tyre Size: बाइक या कार किसी भी गाड़ी के टायर पर कई तरह के कोड लिखे होते हैं, वे कोड आपके टायर के बारे में बहुत कम लोग समझ पाते हैं। आइए इस लेख में इसी के  बारे में समझते हैं कि इसका क्या मतलब होता है।
विज्ञापन
1 of 5
Car Tyre Number Meaning - फोटो : AI
Car Tyre Number Meaning: जब भी हम अपनी कार या बाइक के लिए नया टायर खरीदने जाते हैं, तो टायरों के ऊपर उभरे हुए कई तरह के नंबर और अक्षर (जैसे 195/55 R 16 87V) दिखाई देते हैं। एक आम इंसान अक्सर इन जटिल कोड्स को देखकर उलझन में पड़ जाता है और इन्हें कोई साधारण मैन्युफैक्चरिंग नंबर समझकर नजरअंदाज कर देता है।

मगर क्या आप जानते हैं कि टायर पर लिखे ये नंबर उसकी चौड़ाई, मजबूती, गति सीमा और आपके पूरे सफर की सुरक्षा से जुड़े कई जरूरी चीजें बताता है। गलत साइज या गलत रेटिंग का टायर गाड़ी में लगवाने से दुर्घटना का खतरा बहुत बढ़ जाता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि टायर पर लिखे इन नंबरों का असली मतलब क्या होता है।
विज्ञापन

2 of 5
पहले तीन अंक (टायर की चौड़ाई) - फोटो : AI
पहले तीन अंक (टायर की चौड़ाई)
मान लीजिए आपके टायर पर 195/55 R 16 लिखा है, तो इसमें सबसे पहला नंबर '195' टायर की कुल चौड़ाई को दर्शाता है। यह चौड़ाई हमेशा मिलीमीटर में मापी जाती है। इसका सीधा मतलब यह है कि आपके वाहन का टायर एक छोर से दूसरे छोर तक 195 मिलीमीटर चौड़ा है, जो सड़क पर गाड़ी की ग्रिप और पकड़ मजबूत बनाता है।
विज्ञापन

3 of 5
स्लैश के बाद के दो अंक - फोटो : Adobe Stock
स्लैश के बाद के दो अंक
चौड़ाई के ठीक बाद लगे स्लैश (/) के बाद लिखा नंबर '55' टायर का एस्पेक्ट रेशियो यानी उसकी प्रोफाइल (ऊंचाई) को दिखाता है। यह कोई साधारण मिलीमीटर नहीं, बल्कि टायर की चौड़ाई का प्रतिशत होता है। यहां 55 का मतलब है कि टायर की साइडवॉल (ऊंचाई) उसकी कुल चौड़ाई का 55 प्रतिशत है, जो गाड़ी की राइडिंग क्वालिटी तय करती है।

4 of 5
अक्षर 'R' का असली मतलब - फोटो : Adobe Stock
अक्षर 'R' का असली मतलब
नंबरों के बीच में लिखा अंग्रेजी का 'R' अक्षर टायर के निर्माण की तकनीक के बारे में बताता है। यहां 'R' का मतलब 'रेडियल' टायरों से है। आजकल बाजार में मिलने वाली लगभग सभी आधुनिक कारों और बाइकों में रेडियल टायरों का ही इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि ये सड़क पर चलते समय कम गर्म होते हैं और लंबी लाइफ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आखिरी नंबर और अंतिम अक्षर - फोटो : Adobe Stock
आखिरी नंबर और अंतिम अक्षर
अक्षर 'R' के बाद लिखा नंबर '16' व्हील रिम के व्यास को इंच में बताता है, यानी यह टायर 16 इंच के अलॉय व्हील या लोहे के रिम पर फिट होगा। इसके ठीक बाद लिखे 87V जैसे कोड में '87' लोड इंडेक्स (वजन उठाने की क्षमता) है और सबसे आखिरी अक्षर 'V' स्पीड रेटिंग है, जो बताता है कि यह टायर अधिकतम 240 किमी/घंटा की रफ्तार सुरक्षित झेल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें