फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: दो हजार के नोट से जुड़ी बड़ी खबर, तुरंत करें यह काम, वरना होगा घाटा

Thu, 28 Sep 2023 01:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Two Thousand Rupees Note Changing Deadline - फोटो : istock
सितंबर महीने के खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में आपको सितंबर महीने के खत्म होने से पहले अपने पुराने दो हजार रुपये के नोट को जल्द से जल्द बदलवा लेना चाहिए। दो हजार रुपये के पुराने नोट को बदलवाने की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2023 है। कुछ महीनों पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने का एलान किया था। ऐसे में इस फैसले को मिनी नोटबंदी भी कहा जा रहा था। घोषणा में इस बात का जिक्र था कि 30 सितंबर तक दो हजार रुपये लीगल टेंडर यानी चलन में रहेंगे। रिजर्व बैंक के आंकड़ों की मानें, तो 31 अगस्त, 2023 तक 3.32 लाख करोड़ रुपये के दो हजार वाले नोट बैंकों में वापस आ चुके हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक बैंकों के पास 90 फीसदी से ज्यादा दो हजार रुपये के नोट वापस आ चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Two Thousand Rupees Note Changing Deadline - फोटो : istock
इसी सप्ताह आई एक मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो अब सर्कुलेशन में 2 हजार रुपये के नोटों की संख्या काफी कम बची है। अगर आपके पास अभी भी पुराना दो हजार रुपये का नोट है। 
विज्ञापन

3 of 5
Two Thousand Rupees Note Changing Deadline - फोटो : istock
ऐसे में आप उसको आसानी से बदलवा सकते हैं। दो हजार रुपये के पुराने नोट को बदलवाने के लिए आपको अपने बैंक में जाना होगा। वहां जाकर आप इन्हें आसानी से बदलवा सकते हैं। 

4 of 5
Two Thousand Rupees Note Changing Deadline - फोटो : Istock
इसके अलावा आप अपने नजदीकी किसी भी बैंक ब्रांच में जाकर भी पुराने दो हजार के नोट को बदलवा सकते हैं। इसके अलावा बैंक में खाता न होने पर भी नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर दो हजार रुपये के नोट को बदलवाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Two Thousand Rupees Note Changing Deadline - फोटो : Istock
आरबीआई की तरफ से बैंकों को दो हजार रुपये के नोट बदलने के लिए विशेष काउंटर बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। यहां जाकर आप एक बार में 20 हजार रुपये तक की राशि को आसानी से बदलवा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें