सितंबर महीने के खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में आपको सितंबर महीने के खत्म होने से पहले अपने पुराने दो हजार रुपये के नोट को जल्द से जल्द बदलवा लेना चाहिए। दो हजार रुपये के पुराने नोट को बदलवाने की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2023 है। कुछ महीनों पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने का एलान किया था। ऐसे में इस फैसले को मिनी नोटबंदी भी कहा जा रहा था। घोषणा में इस बात का जिक्र था कि 30 सितंबर तक दो हजार रुपये लीगल टेंडर यानी चलन में रहेंगे। रिजर्व बैंक के आंकड़ों की मानें, तो 31 अगस्त, 2023 तक 3.32 लाख करोड़ रुपये के दो हजार वाले नोट बैंकों में वापस आ चुके हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक बैंकों के पास 90 फीसदी से ज्यादा दो हजार रुपये के नोट वापस आ चुके हैं।