Tubeless vs Tube Tyre Comparison: गाड़ी चाहे दो पहिया हो या चार पहिया, उसके सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाने में टायरों का सबसे बड़ा योगदान होता है। आजकल गाड़ियों में दो तरह के टायरों का इस्तेमाल होता है- पहला ट्यूब वाले टायर और दूसरा ट्यूबलेस टायर। अक्सर लोग नई गाड़ी खरीदते समय या टायर बदलते वक्त इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि इन दोनों में से कौन सा ज्यादा सुरक्षित और किफायती है।
जहां पुराने समय से चले आ रहे ट्यूब टायरों में अंदर एक रबर की ट्यूब होती है, वहीं ट्यूबलेस टायरों में हवा सीधे टायर और रिम के बीच ही भरी जाती है। आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं कि इन दोनों टायरों में मुख्य अंतर क्या है।