फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trivia: जानिए क्या होता है NEFT, RTGS और IMPS ट्रांजैक्शन सिस्टम में अंतर?

Mon, 18 Jul 2022 04:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
What is The Difference Between NEFT RTGS and IMPS Transaction System - फोटो : Istock
What is The Difference Between NEFT, RTGS and IMPS Transaction System: आज के इस डिजिटल युग ने विभिन्न क्षेत्रों में बड़े परिवर्तन को लाने का काम किया है। सूचना युग में आई क्रांति के बाद आज बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह बदल चुका है। अब लोग बड़ी आसानी से नेट बैंकिंग के माध्यम से कहीं भी किसी को पैसे भेज रहे हैं। हालांकि, नेटबैंकिंग के जरिए पैसे भेजते वक्त आपको NEFT, IMPS और RTGS ट्रांजैक्शन मोड में से किसी एक के विकल्प को चुनना होता है। देश में नेटबैंकिंग के जरिए इन्हीं तीनों ट्रांजैक्शन मोड के जरिए पैसों को भेजा जाता है। क्या आपको इन तीनों के बीच का अंतर पता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। आज हम नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT), रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) और इमीडिएट मोबाइल पेमेंट सर्विस (IMPS) के बारे में विस्तार से जानेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
What is The Difference Between NEFT RTGS and IMPS Transaction System - फोटो : istock
आपको इस बारे में शायद ही पता होगा कि NEFT और RTGS ट्रांजैक्शन सिस्टम को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा लाया गया था। वहीं IMPS को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने शुरू किया था।
विज्ञापन

3 of 5
What is The Difference Between NEFT RTGS and IMPS Transaction System - फोटो : Istock

नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT)

नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) ट्रांजैक्शन मोड के जरिए पैसे भेजने पर बेनेफिशरी के खाते में उसे क्रेडिट होने में करीब आधे घंटे का समय लगता है। इसका कारण है कि हर आधे घंटे में NEFT के फंड ट्रांसफर बैच रिलीज होते हैं। इसमें आप न्यूनतम 1 रुपये और अधिकतम कितनी भी बड़ी राशि का भुगतान कर सकते हैं। इसकी सर्विस टाइमिंग कार्य दिवसों में (दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर) सुबह 8 से शाम 7 बजे तक होती है।

4 of 5
What is The Difference Between NEFT RTGS and IMPS Transaction System - फोटो : iStock

रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS)

इस ट्रांजैक्शन मोड के जरिए आपके द्वारा भेजे गए पैसे उसी समय बेनेफिशरी के अकाउंट में क्रेडिट होते हैं, जिस समय आप उसको भेजते हैं। इस ट्रांजैक्शन मोड के जरिए आप न्यूनतम 2 लाख और अधिकतम कितनी बड़ी राशि का भुगतान कर सकते हैं। इसकी सर्विस टाइमिंग कार्य दिवस के दिनों में सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
What is The Difference Between NEFT RTGS and IMPS Transaction System - फोटो : Istock

इमीडिएट मोबाइल पेमेंट सर्विस (IMPS)

आईएमपीएस ट्रांजैक्शन सिस्टम के अंतर्गत आप न्यूनतम 1 रुपये और अधिकतम 2 लाख रुपये की राशि किसी को भेज सकते हैं। IMPS के जरिए भेजे गए पैसे उसी समय बेनेफिशरी के खाते में पहुंच जाते हैं, जिस समय उसको भेजा जाता है। इसकी सर्विस टाइमिंग 365 दिन 24*7 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें