फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tree Farming Business: इन पेड़ों की खेती करके आप कम समय में बन जाएंगे अमीर, जानिए इन खास बिजनेस के बारे में

Tue, 02 Aug 2022 04:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बेहद कम निवेश के साथ शुरू करें ये खास बिजनेस, हर महीने होगी लाखों रुपयों की कमाई - फोटो : Istock
Business Ideas: कोरोना महामारी के प्रभाव के कारण कई लोगों को अपनी नौकरी से हाथ-धोना पड़ा है। ऐसे में आज भी कई लोग बेरोजगार हैं। अगर आप अच्छी आमदनी के लिए किसी नए व्यापार को शुरू करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक खास बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं। इस बिजनेस को शुरू करके आप अपनी शानदार कमाई कर सकते हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ खास पेड़ों की खेती के बारे में बताने वाले हैं। इन पेड़ों की खेती करने पर आपकी बंपर कमाई होगी। देश में कई किसान इन पेड़ों की खेती करके शानदार कमाई कर रहे हैं। इन पेड़ों की लकड़ी की काफी मांग बाजारों में है। हालांकि, जिन पेड़ों के बारे में हम बताने जा रहे हैं। उनमें से कई पेड़ों का विकास 7 से 8 सालों में होता है। वहीं विकसित होने के बाद ये आपको काफी शानदार मुनाफा दे सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
Tree Farming Business Idea - फोटो : Istock

महोगनी

महोगनी पेड़ की लकड़ी की काफी मांग बाजार में होती है। ये लकड़ी लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। इसके अलावा इन पेड़ों की लकड़ी पर पानी का असर भी नहीं होता है। आप इस पेड़ की खेती शुरू करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Business Ideas - फोटो : Istock

सफेदा का पेड़

इस पेड़ की खेती आप किसी भी जलवायु में कर सकते हैं। इसका पौधा किसी भी जलवायु में आसानी से विकास कर लेता है। सफेदा की खेती करते समय आप इसके पेड़ के बीच में अदरक, हल्दी, लहसुन आदि फसलों को भी लगा सकते हैं। ऐसा करने पर आपको अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

4 of 5
Tree Farming Business Idea - फोटो : Istock
सफेदा की खेती करने पर भूजल का काफी दोहन होता है। अतिरिक्त मात्रा में सफेदा की खेती करने से भूजल का स्तर काफी नीचे चला जाता है। अगर आप एक एकड़ भूमि में सफेदा की खेती 10 साल या उससे ज्यादा समय तक के लिए करते हैं। ऐसे में आप आसानी से इसकी फार्मिंग करके 1 करोड़ या उससे ज्यादा की कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tree Farming Business Idea - फोटो : Istock

सागवान का पेड़

सागवान की लकड़ी को भी लोग खरीदना पसंद करते हैं। इस पेड़ की लकड़ी मजबूती के लिए काफी जानी जाती है। ऐसे में इस पेड़ की खेती करके भी आप अपनी जबरदस्त कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें