Travel Tips: हर किसी का सपना विदेश घूमने जाने का होता है। घूमने के लिए लोग अलग-अलग देशों की यात्रा पर जाते हैं। घूमने के लिए थाइलैंड भारत के लोगों की पसंदीदा जगह है। कई लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए, तो कुछ लोग त्योहारों की छुट्टी में घूमने के लिए थाईलैंड जाते हैं। हालांकि, विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों को कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, जिससे आप किसी भी मुसीबत में फंसने से बच सकते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक ट्रैवलर ने थाईलैंड यात्रा पर की गई गलती के बारे में सोशल मीडिया पर बताया है। आइए जानते हैं कि विदेश जाने पर हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सस्ती गाड़ियों पर न करें भरोसा
अगर गाड़ी वाले बहुत कम दाम में शहर को घूमाने का ऑफर देता है, तो आपको समझ जाना चाहिए कि वो रास्ते में ज्वेलरी शॉप, दर्जी या टूरिस्ट ट्रैप पर जरूर ले जाएंगे।
अक्सर देखने को मिलता है कि टैक्सी वाले मीटर लगाते हैं। थाइलैंड जाने पर मीटर पर जोर दें या फिर आप राइड ऐप्स का इस्तेमाल करें।
द्वीपों की दूरी का रखें ध्यान
थाइलैंड की यात्रा के दौरान कई लोगों का लगता है कि वह एक ही ट्रिप में कई द्वीप घूम लेंगे। लेकिन सच्चाई यह है कि आधा टाइम एयरपोर्ट और फेरी में ही चला जाएगा। अच्छा है कि आप एक जगह का चुनाव करें और उसे अच्छे से घूमें।