Transformer Fire Safety Tips In Hindi: गली, बाजार या रिहायशी इलाके में लगा बिजली का ट्रांसफॉर्मर अचानक आग की चपेट में आ जाए तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती है। गर्मी और ओवरलोडिंग जैसी वजहों से ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
सबसे बड़ा खतरा इस बात का होता है कि ट्रांसफॉर्मर में इंसुलेटिंग ऑयल मौजूद होता है। आग ज्यादा बढ़ने पर धमाका होने की आशंका रहती है। इसलिए ऐसी स्थिति में खुद आग बुझाने की कोशिश करने के बजाय सबसे पहले बिजली विभाग को सूचना देना जरूरी है। चलिए जानते हैं मोहल्ले के ट्रांसफॉर्मर में आग लगने पर क्या करें। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...