Ticket Name Correction Myth: इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी कई खबरें बहुत तेजी से वायरल हो रही है कि जिसमें ये बताया जा रहा है कि बुक की हुई ट्रेन टिकट पर नाम और तारीख को मुफ्त में बदलवा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि बहुत से यात्री ऐसी भ्रामक जानकारियों पर विश्वास कर लेते हैं और रेलवे स्टेशन पर जाकर अपना समय बर्बाद करते हैं।
सच तो यह है कि भारतीय रेलवे के नियमों में 'फ्री' नाम या तारीख बदलने का कोई प्रावधान ही नहीं है। आइए आज के इस लेख में हम समझते हैं कि क्या सच में बुक किए हुए ट्रेन टिकट पर फ्री में नाम और तारीख बदल सकते हैं।