Railway New Rules: भारतीय रेलवे को देश की जीवनरेखा माना जाता है, जिसमें हर दिन करोड़ों लोग सफर करते हैं। यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और अनुशासित बनाने के लिए रेल मंत्रालय ने अपने नियमों और जुर्मानों की सूची में एक ऐतिहासिक बदलाव किया है, जो आज से लागू होंगे। सरकार ने जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) अधिनियम, 2026 के तहत रेलवे एक्ट, 1989 की धारा 137 और 138 में कड़े संशोधन किए हैं।
ये बदलाव लगभग 13 साल बाद किए गए हैं, और इस नए बदलाव का मुख्य उद्देश्य ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले मुफ्तखोरों पर लगाम लगाना और स्टेशन परिसर में उपद्रव करने वाले तत्वों पर नकेल कसना है। अक्सर देखा जाता है कि बिना टिकट यात्रियों की वजह से कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। अब इसी मनमानी को रोकने के लिए रेलवे ने जुर्माने की रकम को सीधे दोगुना कर दिया है, ताकि हर यात्री जिम्मेदारी से सफर करे। आइए इस लेख में जानते हैं कि रेलवे ने किन मुख्य जुर्मानों में बढ़ोतरी की है।