फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: ट्रेन टिकट किसी और के नाम है, तो क्या परिवार वाले उस टिकट पर यात्रा कर सकते हैं? नियम जान लें

Thu, 08 Oct 2026 01:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Train Ticket Name Change Rule: अपने नाम के कंफर्म टिकट पर परिवार का सदस्य सीधे यात्रा नहीं कर सकता। नियमों के तहत पिता, माता, भाई, बहन, बेटा, बेटी, पति या पत्नी के नाम टिकट ट्रांसफर कराया जा सकता है, जिसके लिए कम से कम 24 घंटे पहले रेलवे को रिक्वेस्ट करनी होती है।
विज्ञापन
1 of 5
क्या अपना ट्रेन टिकट किसी और को ट्रांसफर कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
ट्रेन से सफर करने के लिए टिकट बुक करते समय यात्री का नाम दर्ज किया जाता है। ऐसे में कई बार यात्रा के समय कोई जरूरी काम आ जाने पर यात्री खुद सफर नहीं कर पाता। तब परिवार के किसी दूसरे सदस्य को उसी टिकट पर भेजने का सवाल सामने आता है, लेकिन क्या परिवार का कोई सदस्य सीधे दूसरे व्यक्ति के नाम वाले टिकट पर ट्रेन में सफर कर सकता है?

इसका जवाब है कि सामान्य तौर पर आरक्षित सीट या बर्थ उसी यात्री के लिए होती है, जिसके नाम पर टिकट जारी हुआ है। हालांकि, रेलवे के नियमों में कुछ परिस्थितियों में परिवार के सदस्य के नाम पर टिकट ट्रांसफर कराने की सुविधा दी गई है। चलिए जानते हैं नियम के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्या अपना ट्रेन टिकट किसी और को ट्रांसफर कर सकते हैं? - फोटो : AI Generated
क्या सीधे दूसरे व्यक्ति को ट्रेन टिकट दे सकते हैं?
  • भारतीय रेलवे के नियम के अनुसार, किसी व्यक्ति के नाम पर आरक्षित सीट या बर्थ सामान्य तौर पर दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर नहीं की जा सकती
  • अगर टिकट आपके नाम पर है और आप यात्रा नहीं कर रहे हैं, तो परिवार का कोई सदस्य बिना नाम बदलवाए उस टिकट पर यात्रा नहीं कर सकता
विज्ञापन

3 of 5
क्या अपना ट्रेन टिकट किसी और को ट्रांसफर कर सकते हैं? - फोटो : AI Generated
क्या परिवार के सदस्य के नाम ट्रांसफर हो सकता है ट्रेन टिकट?
  • हां, आप अपने टिकट पर अपने परिवार के सदस्य का नाम डलवा सकते हैं, इसको लेकर भारतीय रेलवे का नियम है
  • रेलवे के नियम के मुताबिक, यात्री अपने आरक्षित टिकट को परिवार के सदस्य के नाम पर ट्रांसफर कराने का अनुरोध कर सकता है
  • इसमें पिता, माता, भाई, बहन, बेटा, बेटी, पति और पत्नी शामिल हैं यानी सिर्फ इन लोगों के नाम पर ही ट्रेन टिकट ट्रांसफर करवाया जा सकता है और बाकी किसी के नाम पर नहीं

4 of 5
क्या अपना ट्रेन टिकट किसी और को ट्रांसफर कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
ट्रेन टिकट में नाम बदलवाने की कैसे और कब करना होती है रिक्वेस्ट?
  • अगर टिकट किसी परिवार के सदस्य को ट्रांसफर करना है
  • तो यात्री को ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम 24 घंटे पहले लिखित अनुरोध करना होता है
  • इसके लिए नजदीकी रेलवे रिजर्वेशन ऑफिस से संपर्क किया जा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या अपना ट्रेन टिकट किसी और को ट्रांसफर कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक कि गए ऑनलाइन टिकट में इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन स्लिप और जरूरी पहचान संबंधी दस्तावेज लेकर रिजर्वेशन ऑफिस जाना होता है
  • परिवार के सदस्य के नाम ट्रांसफर के लिए रिश्ते का प्रमाण भी मांगा जा सकता है
  • आप सिर्फ एक बार ही एक टिकट को ट्रांसफर करवा सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें