फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर कितने रुपये वापस मिलते हैं और कितने कटते हैं? जानें रेलवे का नियम

Tue, 03 Nov 2026 11:48 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Train Ticket Cancellation Charges: ट्रेन का कंफर्म टिकट अगर आप कैंसिल करवाते हैं, तो आपके पैसे रेलवे के नियमों के तहत कटते हैं
  • कई बार लोग टिकट बुक करवाने के बाद किन्हीं कारणों से ट्रेन टिकट कैंसिल करवा लेते हैं
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर कितना रिफंड? - फोटो : Amar Ujala AI
Train Ticket Cancellation Rules: ट्रेन से सफर करने की योजना बनाते समय कई बार ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं, जब यात्रियों को अपनी टिकट कैंसिल करानी पड़ती है। कभी अचानक कोई जरूरी काम आ जाता है, तो कभी यात्रा की तारीख बदलनी पड़ती है।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल होता है कि टिकट रद्द कराने पर रेलवे कितना पैसा काटता है और कितना रिफंड वापस मिलता है? जान लें भारतीय रेलवे में टिकट कैंसिल करने के नियम हर टिकट पर एक जैसे नहीं होते। कंफर्म टिकट से लेकर आरएसी और वेटिंग टिकट कैंसिल करवाने के अलग-अलग नियम होते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर कितना रिफंड? - फोटो : AI Generated
कंफर्म टिकट कैंसिल करवाने पर कितने पैसे कटते हैं?

अगर आपके पास कंफर्म टिकट है और आप ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से 48 घंटे पहले टिकट कैंसिल कराते हैं, तो प्रति यात्री तय शुल्क काटा जाता है:-
  • एसी फर्स्ट क्लास और एग्जीक्यूटिव क्लास में 240 रुपये, एसी 2 टियर और फर्स्ट क्लास में 200 रुपये चार्ज कटता है
  • एसी 3 टियर, एसी चेयर कार और एसी 3 इकोनॉमी में 180 रुपये शुल्क कटता है
  • स्लीपर क्लास में 120 रुपये और सेकंड क्लास में 60 रुपये चार्ज लगता है
  • वहीं, एसी क्लास में लागू जीएसटी अलग से लिया जाता है
विज्ञापन

3 of 6
ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर कितना रिफंड? - फोटो : AI Generated
48 से 12 घंटे पहले ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर कितना चार्ज कटता है?
  • अगर आप ट्रेन के प्रस्थान समय से 48 घंटे के अंदर, लेकिन 12 घंटे से पहले टिकट कैंसिल कराते हैं, तो ट्रेन टिकट के किराए का 25 प्रतिशत काटा जाता है
  • हालांकि, ये शुल्क पिछली स्लाइड्स में बताए गए न्यूनतम कैंसिलेशन फीस से कम नहीं हो सकता

4 of 6
ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर कितना रिफंड? - फोटो : AI Generated
12 से 4 घंटे पहले टिकट रद्द कराने पर कितना चार्ज कटता है?
  • अगर ट्रेन छूटने में 12 घंटे से कम और 4 घंटे तक का समय बचा है, तो रेलवे किराए का 50 प्रतिशत चार्ज काटता है
  • हालांकि, यहां भी न्यूनतम कैंसिलेशन चार्ज लागू होता है
  • इस बात का ध्यान रखें कि निर्धारित समय सीमा के बाद कंफर्म टिकट पर सामान्य परिस्थितियों में रिफंड नहीं मिलता
विज्ञापन

5 of 6
ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर कितना रिफंड? - फोटो : AI Generated
आरएसी- वेटिंग और तत्काल ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर कितना चार्ज लगता है?
  • अगर आपका टिकट आरएसी या वेटिंग लिस्ट में है, तो उसे कैंसिल कराने पर प्रति यात्री 60 रुपये क्लर्केज चार्ज काटा जाता है
  • हालांकि, इसके लिए आपको ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम 30 मिनट पहले टिकट कैंसिल कराना जरूरी होता है
  • अगर आपने कंफर्म तत्काल टिकट बुक कराया है और बाद में उसे कैंसिल करते हैं, तो सामान्य परिस्थितियों में किराए का रिफंड नहीं मिलता
  • हालांकि, आरएसी और वेटिंग तत्काल टिकट पर रेलवे के सामान्य रिफंड नियम लागू होते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर कितना रिफंड? - फोटो : AI Generated
रेलवे ट्रेन कैंसिल कर दे तो कितना रिफंड मिलता है?
  • वहीं, ऑनलाइन बुक की गई ट्रेन टिकट अगर वेटिंग है और ये कंफर्म नहीं होती है तो रेलवे की तरफ से अपने आप कैंसिल हो जाती है
  • ऐसे में आपको लागू क्लर्केज काटकर टिकट के पैसे रिफंड मिलते हैं
  • जबकि, रेलवे की ओर से ट्रेन अगर कैंसिल की जाती है, तो कंफर्म और आरएसी ई-टिकट का पूरा किराया वापस किया जाता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें