फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Rule: ट्रेन के डिब्बे, शौचालय या रेलवे परिसर में बीड़ी-सिगरेट पीने पर कितना जुर्माना? यहां जानें

Sat, 30 May 2026 10:29 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Train Mein Smoking Karne Par Kitna Fine: अगर आप भी ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो आपको रेलवे के कुछ नियमों का पालन करना होता है। खासतौर पर धूम्रपान से जुड़े नियम के बारे में।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन में धूम्रपान करने पर कितना जुर्माना लगता है? - फोटो : Amar Ujala AI
Train Smoking Rules: अगर आप धूम्रपान करते हैं तो जान लें कि ये हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक होता है। इसलिए अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो इसे छोड़ देना चाहिए। कई जगहों पर तो धूम्रपान करना पूरी तरह से वर्जित होता है।

जैसे- भारतीय ट्रेनों में, ट्रेन के कोच, शौचालय में या रेलवे परिसर में आदि बीड़ी-सिगरेट पीने की सख्त मनाही है। पर क्या आप जानते हैं कि अगर कोई ट्रेन के डिब्बे, शौचालय या रेलवे परिसर में बीड़ी-सिगरेट पीता है तो उस पर कितना जुर्माना लगता है? चलिए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन में धूम्रपान करने पर कितना जुर्माना लगता है? - फोटो : AdobeStock
क्यों मनाही है ट्रेन या रेलवे परिसर में धूम्रपान के लिए?
  • धूम्रपान करने से ट्रेन में आग लगने का खतरा रहता है
  • बीड़ी, सिगरेट या माचिस की तीली से आग लग सकती है
  • साथ ही यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए भी ट्रेन और रेलवे परिसर में धूम्रपान करने की सख्त मनाही है
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन में धूम्रपान करने पर कितना जुर्माना लगता है? - फोटो : AdobeStock
ट्रेन में धूम्रपान करने पर क्या सजा का प्रावधान है?
  • जान लें कि आप ट्रेन के किसी डिब्बे, गेट पर खड़े होकर, शौचालय या रेलवे परिसर में धूम्रपान नहीं कर सकते हैं
  • अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं तो आप पर रेलवे द्वारा कार्रवाई होती है

4 of 5
ट्रेन में धूम्रपान करने पर कितना जुर्माना लगता है? - फोटो : AdobeStock
  • धूम्रपान करने पर रेलवे अधिनियम की धारा 167 के तहत कार्रवाई की जाती है
  • ट्रेन या रेलवे परिसर में धूम्रपान करना दंडनीय अपराध है
  • अगर आप ट्रेन या परिसर में सिगरेट या बीड़ी पीते हुए पकड़े जाते हैं, तो आप पर जुर्माना लगता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन में धूम्रपान करने पर कितना जुर्माना लगता है? - फोटो : Adobe Stock
ट्रेन में धूम्रपान करने पर कितना जुर्माना लगता है?
  • अगर कोई व्यक्ति ट्रेन या रेलवे परिसर में धूम्रपान करते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर 500 रुपये तक का जु्र्माना लगाया जा सकता है
  • वहीं, जुर्माना न देने की स्थिति में गिरफ्तारी भी हो सकती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें