Train Route Diverted Ticket Refund: भारतीय रेलवे में तकनीकी कारणों, मौसम की खराबी, पटरियों की मरम्मत या सुरक्षा कारणों से कई बार ट्रेनों का मार्ग यानी रूट बदल दिया जाता है। जब ट्रेन अपने तय रास्ते के बजाय किसी दूसरे रूट से चलाई जाती है, तो कई बार यात्री उस नए रूट से यात्रा नहीं करना चाहते या उनका गंतव्य स्टेशन उस नए रास्ते में नहीं आता।
ऐसी स्थिति में यात्रियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे के स्पष्ट नियमों के अनुसार, अगर ट्रेन का रूट डायवर्ट हो जाता है और आप यात्रा नहीं करते हैं, तो आपको टिकट का पूरा रिफंड पाने का अधिकार है। इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप पर जाकर टीडीआर (टिकट डिपॉजिट रिसीप्ट ) फाइल करना होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।