Train Fire Incident Compensation Rule: आज यानी रविवार को मध्य प्रदेश के रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई है। हालांकि, गनीमत ये रही कि किसी तरह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ और तुरंत कार्रवाई के चलते ऐसा हुआ।
ऐसे में इन हादसों की वजह से लोगों के मन में ये सवाल उठने लगता है कि अगर किसी कारण ट्रेन में कोई हादसा होता है, तो यात्रियों को कितना मुआवजा दिया जाता है? आखिर इसको लेकर क्या नियम है? चलिए जानते हैं इस बारे में...