Indian Railways: आज के समय में ट्रेन से सफर करते हुए मोबाइल फोन चार्ज रखना कई यात्रियों की जरूरत बन गया है। टिकट दिखाने, परिवार से संपर्क करने, ऑनलाइन भुगतान करने और यात्रा की जानकारी लेने के लिए फोन का इस्तेमाल होता है। ऐसे में अगर ट्रेन की सीट के पास लगा चार्जिंग पॉइंट काम न करे, तो परेशानी होना स्वाभाविक है।
खासकर लंबी दूरी की यात्रा के दौरान मोबाइल की बैटरी खत्म होने लगे और चार्जिंग की सुविधा भी न मिले, तो यात्री परेशान हो जाते हैं। लेकिन ऐसी स्थिति में चुपचाप सफर करने की जगह यात्री ट्रेन में उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी अपनी शिकायत रेलवे तक पहुंचा सकते हैं। चलिए जानते हैं ट्रेन में चार्जिंग पॉइंट के काम न करने पर आप क्या कर सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...