फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ticket Refund: ट्रेन के एसी कोच में अगर नहीं मिला तकिया-चादर, तो ऐसे कर सकते हैं रिफंड का क्लेम

Mon, 10 Aug 2026 05:14 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Train AC Bedroll Refund Guide: कई बार ऐसा होता है कि एसी कोच सफर करने वाले यात्रियों को बेडरोल नहीं मिल पाता है। ऐसे में कुछ लोगों को लगता है कि उन्हें किराए का पूरा पैसा रिफंड मिल सकता है, मगर आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। बेडरोल न मिलने पर यात्री कुछ ही रुपयों का रिफंड क्लेम कर सकते हैं, और उसकी भी कुछ शर्तें हैं, जिसके बारे में इस लेख में समझेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन एसी बेडरोल रिफंड नियम - फोटो : AI
Indian Railways Bedroll Rules: भारतीय रेलवे द्वारा एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को चादर, कंबल और तकिया जैसी सुविधाएं मुफ्त में दी जाती हैं, जिसका किराया टिकट में ही शामिल होता है। ऐसे में ये समझना जरूरी है कि अगर किसी यात्री को चादर या कंबल सफर के दौरान किन्हीं कारणों से नहीं मिलता है तो वो पूरे टिकट का पैसे का रिफंड नहीं क्लेम कर सकते हैं। 

अगर आपको पूरे सफर के दौरान बेडरोल नहीं मिलता है, तो आप गंतव्य स्टेशन पर पहुंचकर केवल 20 रुपये के रिफंड का क्लेम कर सकते हैं। इसके लिए आपको ट्रेन के अंदर ही टीटीई से संपर्क करके विशेष प्रमाण पत्र बनवाना पड़ता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि बेडरोल का रिफंड क्लेम करने की क्या प्रक्रिया।
विज्ञापन

2 of 5
मुफ्त और शुल्क आधारित बेडरोल के नियम - फोटो : Adobe Stock
मुफ्त और शुल्क आधारित बेडरोल के नियम
  • रेलवे के मुताबिक एसी फर्स्ट क्लास, एसी 2-टीयर और एसी 3-टीयर में यात्रियों को बेडरोल पूरी तरह मुफ्त मिलता है। 
  • वहीं, गरीब रथ एक्सप्रेस और कुछ खास ट्रेनों में इसके लिए 25 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
बेडरोल किट में मिलने वाली जरूरी सामग्री - फोटो : Adobe Stock
बेडरोल किट में मिलने वाली जरूरी सामग्री
  • रेलवे के नियमों के अनुसार प्रत्येक बेडरोल किट में एक कंबल, एक तकिया, दो चादर और एक फेस टॉवल (तौलिया) शामिल होता है।
  • इस किट का उपयोग यात्री अपनी पूरी यात्रा के दौरान बिना किसी रोक-टोक के कर सकते हैं।

4 of 5
वापसी और कोच अटेंडेंट को सौंपने का नियम - फोटो : Adobe Stock
वापसी और कोच अटेंडेंट को सौंपने का नियम
  • यात्रा समाप्त होने से ठीक एक घंटे पहले यात्रियों की यह जिम्मेदारी होती है कि वे अपना इस्तेमाल किया हुआ बेडरोल कोच अटेंडेंट को वापस लौटा दें। 
  • यह नियम सभी एसी और चुनिंदा श्रेणियों के यात्रियों के लिए समान रूप से लागू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
रिफंड क्लेम करने की पूरी कागजी प्रक्रिया
  • अगर किसी कारणवश आपको बेडरोल नहीं मिलता है, तो ट्रेन के कंडक्टर या टीटीई से 'नॉन-सप्लाई सर्टिफिकेट' जरूर लें।
  • इसके बाद गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के 20 घंटे के अंदर अपना टिकट और प्रमाण पत्र दिखाकर 20 रुपये का रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें