Indian Railways Bedroll Rules: भारतीय रेलवे द्वारा एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को चादर, कंबल और तकिया जैसी सुविधाएं मुफ्त में दी जाती हैं, जिसका किराया टिकट में ही शामिल होता है। ऐसे में ये समझना जरूरी है कि अगर किसी यात्री को चादर या कंबल सफर के दौरान किन्हीं कारणों से नहीं मिलता है तो वो पूरे टिकट का पैसे का रिफंड नहीं क्लेम कर सकते हैं।
अगर आपको पूरे सफर के दौरान बेडरोल नहीं मिलता है, तो आप गंतव्य स्टेशन पर पहुंचकर केवल 20 रुपये के रिफंड का क्लेम कर सकते हैं। इसके लिए आपको ट्रेन के अंदर ही टीटीई से संपर्क करके विशेष प्रमाण पत्र बनवाना पड़ता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि बेडरोल का रिफंड क्लेम करने की क्या प्रक्रिया।