Traffic Prahari App: अक्सर सड़कों पर ये देखने को मिलता है कि कुछ जब देखते हैं कि आसपास ट्रैफिक पुलिस नहीं दिख रही है तो वे ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं। बता दें कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की 'ट्रैफिक प्रहरी' नाम से एक ऐसा शानदार मोबाइल एप है, जिससे आम नागरिक भी नियम तोड़ने वालों का चालान करवा सकते हैं।
अगर आपको सड़क पर कोई गलत साइड गाड़ी चलाता हुआ, बिना हेलमेट या रेड लाइट जंप करता दिखता है, तो बस उसकी फोटो खींचकर एप पर अपलोड कर दें। ऐसा करने पर पुलिस उस गाड़ी का तुरंत चालान काट देगी और सही शिकायत दर्ज करने पर आपको नकद इनाम भी मिलेंगे। मगर इस एप के कुछ नियम और शर्तें भी हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।