फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अब ट्रैफिक पुलिस को मौके पर ही देना होगा जुर्माना? जानें ऑन-द-स्पॉट ऑनलाइन फाइन के नए नियम

Fri, 09 Oct 2026 02:08 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

On The Spot Traffic Fine Payment: हिमाचल प्रदेश में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। अब चालान का भुगतान करने के लिए चालान की कॉपी लेकर दफ्तरों या कोर्ट के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं होगी। हिमाचल पुलिस अब मौके पर ही यूपीआई या कार्ड के जरिए डिजिटल फाइन वसूल कर रही है। आइए जानते हैं ऑन-द-स्पॉट ऑनलाइन चालान से जुड़े इस नए नियम के बारे में पूरी जानकारी।
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल प्रदेश ई चालान नियम - फोटो : AI
अगर आप गाड़ी चलाते हैं और ट्रैफिक नियम टूट जाता है, तो चालान भरने के लिए अब कोर्ट या आरटीओ ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। हिमाचल प्रदेश सरकार ने वाहन चालकों और राज्य में आने वाले सैलानियों की सुविधा के लिए एक नई ऑन-द-स्पॉट ऑनलाइन फाइन व्यवस्था शुरू की है।

यह नया नियम फिलहाल केवल हिमाचल प्रदेश राज्य में ही लागू किया गया है। इस व्यवस्था के तहत ट्रैफिक पुलिस अधिकारी मौके पर ही डिजिटल तरीके से जुर्माना वसूल करेंगे। इससे न सिर्फ लोगों के समय की बचत होगी, बल्कि अनावश्यक भागदौड़ और अदालती झंझटों से भी बड़ी राहत मिलेगी। आइए जानते हैं इस नई प्रक्रिया के मुख्य नियम।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ट्रैफिक नियम - फोटो : Adobe Stock
डिजिटल माध्यमों से मौके पर ही भुगतान सुविधा
  • हिमाचल प्रदेश में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और होमगार्ड के जवानों को विशेष पीओएस हैंडहेल्ड मशीनें दी गई हैं।
  • इन मशीनों के जरिए वाहन चालक यूपीआई, क्यूआर कोड, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से मौके पर ही अपने चालान की राशि का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
कैशलेस पेमेंट और तुरंत मिलेगी डिजिटल रसीद - फोटो : Adobe Stock
कैशलेस पेमेंट और तुरंत मिलेगी डिजिटल रसीद
  • जैसे ही आप पीओएस मशीन के जरिए चालान का ऑनलाइन भुगतान करेंगे, पुलिसकर्मी आपको मौके पर ही तुरंत एक वैध डिजिटल रसीद थमा देगा।
  • इससे न तो नकद पैसे रखने की मजबूरी रहेगी और न ही किसी तरह का कागजी झंझट का सामना करना पड़ेगा।

4 of 5
ट्रैफिक नियम - फोटो : Adobe Stock
ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी जब्त होने से राहत
  • अक्सर चालान कटने पर पुलिस लाइसेंस या आरसी (RC) जमा कर लेती थी। 
  • लेकिन इस नई व्यवस्था के तहत अगर आप मौके पर ही डिजिटल माध्यम से फाइन भर देते हैं, तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस या गाड़ी का कोई भी दस्तावेज जब्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रैफिक नियम - फोटो : Adobe Stock
समय की बचत और अदालती बोझ में कमी
  • इस नई डिजिटल व्यवस्था से आम नागरिकों और हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों का कीमती समय बचेगा।
  • इसके अलावा, चालान का तुरंत निपटारा हो जाने से अदालतों और पुलिस स्टेशनों पर लंबित मामलों का भारी बोझ भी काफी हद तक कम हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें