फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Challan Rules: अंजान लोगों को भूलकर भी न दें लिफ्ट, वरना पुलिस काट देगी आपका चालान, जानें क्या है नियम

Mon, 18 Jul 2022 01:39 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Traffic Challan Rules - फोटो : Istock
Traffic Challan Rules: अक्सर वाहन चलाते समय कई लोग ऐसे मिल जाते हैं, जो रास्ते पर हमसे लिफ्ट मांगते हैं। अधिकतर मामलों में हम अपनी गाड़ी रोककर उन अंजान लोगों को लिफ्ट दे देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आपको एक खास ट्रैफिक नियम के बारे में जरूर पता होना चाहिए। अगर आपको इस नियम के बारे में पता नहीं है, तो कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक कि आपका चालान भी कट सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उसी खास ट्रैफिक नियम के बारे में बताने वाले हैं। मोटर व्हीकल एक्ट 66/192 के अंतर्गत अगर आप किसी अंजान व्यक्ति को अपनी गाड़ी पर लिफ्ट दे रहे हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर आपका चालान काटा जा सकता है। अगर आप अपने निजी वाहन को चलाते हैं। ऐसे में आपको इस नियम के बारे में जरूर पता होना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Traffic Challan Rules - फोटो : Istock
मुंबई में इस एक्ट से जुड़ा एक मामला सामने निकल कर आया था। इस दौरान एक व्यक्ति ने अपने निजी वाहन पर अंजान व्यक्ति को लिफ्ट दिया। वहीं आगे ट्रैफिक पुलिस ने जब उसे रोककर इस विषय में पूछा की पीछे कौन बैठा है। उस दौरान शख्स ने बताया कि वह एक अंजान व्यक्ति है, जिसे उसने आगे ले जाने के लिए लिफ्ट दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
Traffic Challan Rules - फोटो : Istock
इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट 66/192 के अंतर्गत उसका 2 हजार रुपये का चालान काट दिया। ये घटना उस दौरान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

4 of 5
Traffic Challan Rules - फोटो : Istock
ऐसे में आपको इस नियम के बारे में पता होना चाहिए। ट्रैफिक नियमों के अंतर्गत अंजान लोगों को लिफ्ट देना गैरकानूनी है। नियमों के अंतर्गत केवल कमर्शियल गाड़ियों के पास ये परमिट होता है कि दूसरे लोगों को कमर्शियल परपज से सफर करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Traffic Challan Rules - फोटो : Istock
वहीं निजी वाहन का इस्तेमाल कमर्शियल कारणों के लिए नहीं किया जा सकता है। अगर आप भी अंजान लोगों को अपनी निजी गाड़ियों में लिफ्ट देते हैं। ऐसे में आपको ये करना तुरंत बंद कर देना चाहिए। ट्रैफिक नियमों के अंतर्गत ये एक गैर कानूनी कार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें