Traffic Challan Rules: अक्सर वाहन चलाते समय कई लोग ऐसे मिल जाते हैं, जो रास्ते पर हमसे लिफ्ट मांगते हैं। अधिकतर मामलों में हम अपनी गाड़ी रोककर उन अंजान लोगों को लिफ्ट दे देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आपको एक खास ट्रैफिक नियम के बारे में जरूर पता होना चाहिए। अगर आपको इस नियम के बारे में पता नहीं है, तो कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक कि आपका चालान भी कट सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उसी खास ट्रैफिक नियम के बारे में बताने वाले हैं। मोटर व्हीकल एक्ट 66/192 के अंतर्गत अगर आप किसी अंजान व्यक्ति को अपनी गाड़ी पर लिफ्ट दे रहे हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर आपका चालान काटा जा सकता है। अगर आप अपने निजी वाहन को चलाते हैं। ऐसे में आपको इस नियम के बारे में जरूर पता होना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -