फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Challan Rules: क्या वाहन पर अपनी जाति लिखवा सकते हैं? जानें इस सवाल का सही जवाब

Mon, 09 Mar 2026 04:05 PM IST
Shruti Gaur यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Traffic Challan Rules: लोग अपना रुतबा दिखाने के लिए अक्सर अपने वाहनों की नंबर प्लेट पर अपनी जाति लिखवा लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने पर आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। आइए यहां आपको इस बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
क्या वाहन पर अपनी जाति लिखवा सकते हैं? - फोटो : अमर उजाला
Number Plate Rules India: आजकल सड़कों पर कई ऐसी गाड़ियां देखने को मिलती हैं जिनकी नंबर प्लेट या गाड़ी के पीछे जाट, गुर्जर, राजपूत, चौधरी, पंडित जैसी जातियों के नाम बड़े अक्षरों में लिखे होते हैं। कई लोग इसे अपनी पहचान या रुतबा दिखाने का तरीका मानते हैं। 

सोशल मीडिया और सड़कों पर इस तरह की गाड़ियों की तस्वीरें और वीडियो भी अक्सर वायरल होते रहते हैं। हालांकि बहुत से वाहन मालिक यह नहीं जानते कि गाड़ी की नंबर प्लेट या वाहन पर इस तरह की लिखावट से जुड़े कुछ नियम भी बनाए गए हैं। कई बार लोग बिना जानकारी के अपनी गाड़ी पर ऐसे शब्द लिखवा लेते हैं, जो बाद में उनके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।

 ऐसे में जरूरी है कि वाहन मालिकों को इससे जुड़े नियमों और प्रावधानों की सही जानकारी हो, ताकि सड़क पर चलते समय किसी तरह की दिक्कत या कार्रवाई का सामना न करना पड़े।

 
विज्ञापन

2 of 7
क्या वाहन पर अपनी जाति लिखवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या कहते हैं नियम ?

मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार वाहन की नंबर प्लेट को लेकर स्पष्ट नियम बनाए गए हैं। नियमों के मुताबिक नंबर प्लेट का रंग, डिजाइन, फॉन्ट और आकार तय होता है और उस पर केवल वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर ही लिखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
क्या वाहन पर अपनी जाति लिखवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
इसके अलावा नंबर प्लेट पर किसी भी तरह का अतिरिक्त शब्द, जाति, पद, स्लोगन या स्टिकर लिखना नियमों के खिलाफ माना जा सकता है। कई लोग नंबर प्लेट के ऊपर या नीचे अपनी जाति या उपनाम लिखवा लेते हैं, जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन माना जाता है। 

 

4 of 7
क्या वाहन पर अपनी जाति लिखवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कट सकता है इतना चालान

अगर कोई व्यक्ति नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करता है या उस पर अनधिकृत लिखावट करता है, तो ट्रैफिक पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऐसी स्थिति में वाहन मालिक पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
क्या वाहन पर अपनी जाति लिखवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कई राज्यों में नंबर प्लेट के नियमों का उल्लंघन करने पर करीब 1000 से 5000 रुपये तक का चालान किया जा सकता है। इसके अलावा अगर नंबर प्लेट पूरी तरह नियमों के खिलाफ पाई जाती है तो पुलिस वाहन को जब्त भी कर सकती है या नंबर प्लेट बदलने के निर्देश दे सकती है।

 
विज्ञापन

6 of 7
क्या वाहन पर अपनी जाति लिखवा सकते हैं? - फोटो : Freepik
इन बातों का रखें ध्यान

वाहन चलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि किसी भी तरह के चालान से बचा जा सके। सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट सरकार द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार हो। नंबर प्लेट पर केवल रजिस्ट्रेशन नंबर ही लिखा होना चाहिए और उसका फॉन्ट भी निर्धारित मानकों के अनुसार होना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्या वाहन पर अपनी जाति लिखवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
गाड़ी पर जाति, उपनाम, पद या किसी तरह का स्लोगन लिखवाने से बचें। इसके अलावा फैंसी फॉन्ट, डिजाइन या स्टाइलिश नंबर प्लेट का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह नियमों के खिलाफ माना जाता है। नंबर प्लेट को साफ रखें ताकि वह दूर से आसानी से पढ़ी जा सके। इन नियमों का पालन करने से आप ट्रैफिक चालान और कानूनी कार्रवाई से बच सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें