Haryana Tractor Subsidy Scheme: आज हम आपको हरियाणा सरकार की एक शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस स्कीम का नाम ट्रैक्टर सब्सिडी योजना है। इस योजना के तहत 45 हॉर्सपावर या उससे अधिक क्षमता वाले नए ट्रैक्टर की खरीद पर अधिकतम 3 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। खास बात यह है कि यह योजना मुख्य रूप से अनुसूचित जाति के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित है, ताकि वे आधुनिक कृषि यंत्रों के जरिए कृषि उत्पादन को बढ़ा सकें।
सरकार का यह मानना है कि ट्रैक्टर जैसी मशीनों की उपलब्धता से किसानों की खेती की लागत कम होगी और इससे पैदावार में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।