Traffic Police Car Towing Rules: नो पार्किंग एरिया में गाड़ी खड़ी करने पर अक्सर ट्रैफिक पुलिस उसे टो करके ले जाती है। जब कार अचानक गायब हो जाती है, तो लोग अक्सर घबरा जाते हैं और समझ नहीं पाते कि क्या करें। अगर आपकी कार भी नो पार्किंग जोन से टो हो गई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
अपनी गाड़ी को ट्रैफिक पुलिस के यार्ड से वापस छुड़ाने के लिए आपको कुछ जरूरी कागजात और पहचान पत्र दिखाने होते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि टो हुई कार को छुड़ाने के लिए कौन-कौन से मुख्य दस्तावेज चाहिए और पूरा प्रोसेस क्या है।