फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: गांव में रहते हुए शुरू करें ये बिजनेस, हो सकती है शानदार कमाई

Sun, 16 Feb 2025 04:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको जिन बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, उन्हें अगर आप योजनाबद्ध ढंग से गांव में रहते हुए शुरू करते हैं, तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Business Ideas - फोटो : Adobe Stock
देश में ऐसे कई लोग हैं, जो गांव में रहते हुए अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। हालांकि, जानकारी और कई बार संसाधनों की कमी के कारण वे अपनी इस सोच को मूर्त रूप नहीं दे पाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप गांव में रहते हुए शुरू कर सकते हैं।

हालांकि, बिजनेस शुरू करना कोई आसान काम नहीं है। इसमें कई तरह के रिस्क फैक्टर शामिल होते हैं। अगर आप योजनाबद्ध ढंग से अपने व्यवसाय को शुरू नहीं करते हैं, तो इसमें आपको एक बड़े घाटे का भी सामना करना पड़ सकता है। वहीं आज हम आपको जिन बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, उन्हें अगर आप योजनाबद्ध ढंग से गांव में रहते हुए शुरू करते हैं, तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Business Ideas - फोटो : Adobe Stock

ऑर्गेनिक खेती

गांव में रहते हुए आप ऑर्गेनिक खेती शुरू कर सकते हैं। आप इस बिजनेस में जैविक खाद का उपयोग करके केमिकल फ्री खेती करके ऑर्गेनिक सब्जियां, फल, गेहूं, दालें आदि फसलों को उगा सकते हैं। आप परंपरागत खेती की तुलना में ऑर्गेनिक खेती करके 2 से 3 गुना ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Business Ideas - फोटो : Adobe Stock

मुर्गी पालन

यह व्यवसाय ग्रामीण इलाकों में कई लोग कर रहे हैं और इसके माध्यम से अच्छी-खासी कमाई भी कर रहे हैं। इसमें आपको अच्छी नस्ल की मुर्गियों का पालन करना है। इसके बाद आपको अंडों या मुर्गियों को लोकल मार्केट में सप्लाई करना है। इस बिजनेस के माध्यम से भी आप शानदार कमाई कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana: खुशखबरी, 24 फरवरी को सरकार जारी करेगी 19वीं किस्त, क्या पिता और बेटे दोनों ले सकते हैं लाभ?

4 of 5
Business Ideas - फोटो : AdobeStock

मछली पालन

मछली पालन के व्यवसाय में भी कमाई की कई शानदार संभावनाएं छिपी हुई हैं। इसमें आपको तालाब खुदवाकर उसमें रोहू, कतला, ग्रास कार्प आदि मछलियों का पालन करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Business Ideas - फोटो : AdobeStock
इसके बाद आपको इन मछलियों की सप्लाई लोकल बाजारों, होटलों और शहरों में करनी है। अगर आपका यह व्यापार सफल साबित होता है, तो आप इसके माध्यम से अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें