भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवनरेखा कहा जाता है। यह हर दिन लाखों यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने का काम करता है। भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। भारतीय रेलवे के कुछ रूट ऐसे हैं, जो हजारों किलोमीटर लंबे हैं। इन लंबे रूट्स पर चलने वाली ट्रेनें केवल दूरी ही तय नहीं करती हैं बल्कि ये यात्रिओं को एक अलग तरह का अनुभव देती हैं, जहां उन्हें देश की विविधता, बदलते परिदृश्य और लोकल जीवनशैली की झलक देखने को मिलती है। आप बात चाहे डिब्रुगढ़ से कन्याकुमारी की करें या कन्याकुमारी से माता वैष्णो देवी कटरा रूट की करें। इन रूट की ट्रेनों में सफर करना अपने आप में एक अलग अनुभव है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत के पांच सबसे लंबे रेलवे रूट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए।